दर्द की खेती आओ करले हम दोनों
नैनो में बारिश को भर ले हम दोनों
यादों के पौधों को काटें
अपने -अपने हिस्से बाटें
हरी शाख , सिरहाने रखकर
हरी शाख , सिरहाने रखकर
वक्त को कोसे, नींद को डाटें
फूँक मार के चाँद बुझा दे हम दोनों
दर्द की खेती आओ करले हम दोनों
आंसू से सपनो को सींचे
गरम साँस से फसल पकाएं
जिस्म का चूल्हा , दिल की लकड़ी
ताज़ा सा कोई घाव बनायें
नए -पुराने ज़ख्म सिला ले हम दोनों
दर्द की खेती आओ करले हम दोनों
3 comments:
Dard to har dil may hota hai, likin aapake dard ko mahasus karake main apana dard bhool gaya. bahul badhiya rachana hai, bade bhai. babile-a-tarif hai.
wah mere dost!!!
Bahut khoob.
Meri nazar mein ab tak ki sabse behtareen kavita.
Chalte raho....................
foonq maar kar chaand bujha dein hum wah ky baat hai gazab
Post a Comment